Follow us on

दूरहिया स्थित कसाई मोहल्ला में प्रतिदिन गौ वध की जा रही है, पुलिस मूकदर्शक, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कही

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। कोतवाली पुलिस गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही करना तो दूर रही। सबकुछ जानने के बाद भी छापेमारी नहीं की जा रही है। उसी का फायदा उठाते हुए। दूरहिया स्थित बुद्धिपुर कसाई मोहल्ला बस्ती में सरेआम गौ वध की शिकायत मिल रही है। अगर पुलिस चाह जाए। तो गौ वध पूरी तरह बंद हो जाए। लेकिन कोतवाली पुलिस की खामोशी अख्तियार किए हुए है। जिसके चलते दूरहिया स्थित कसाई मोहल्ला में प्रतिदिन अवैध तरीके से गौ वध किया जा रहा है। यहां तक कि सड़कों मोहल्लों में घूम रहे, आवारा पशुओं को पकड़ कर उसका भी वध कर सरेआम उसका मांस बेच रहे है। उक्त जानकारी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला युवा अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि अगर पुलिस चाह जाए। तो गायों का वध हमेशा हमेशा के लिए बंद हो जाए। लेकिन अपना जेब भरने के लिए पुलिस अवैध कार्य को बढ़ावा देती रहती है। उन्होंने कहा कि अवैध कमाई के लालच में प्रतिदिन अवैध ढंग से गायों का वध किया जा रहा है। राजकुमार सिंह ने बताया कि एक दो साल पहले कस्बा के कानूनगो मोहल्ला स्थित कसाई बस्ती में कोतवाली पुलिस छापामारी कर मौके पर गौवंश और मांस और दर्जनों कसाई को गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आरोपियों गौवध निवारण अधिनियम के तहत जेल के सलाखों के अंदर भेजे गए थे। उसी के तेज पर पुनः कोतवाली पुलिस को दूरहिया स्थित कसाई मोहल्ला में छापामारी कर आरोपियों एवं गौवंश को बरामद किए जा सकते है। उन्होंने बताया कि ईद त्यौहार के एक पहले या फिर ईद के सुबह 5.6 बजे के बीच पुलिस कर्मी छापेमारी करें। तो गौ मास की जखीरा औजार सहित आरोपी पकड़े जा सकते है। और पुलिस को एक बड़ी कामयाबी भी मिल सकता है। सिंह ने कहा कि कोतवाली पुलिस गायों के साथ हो रही क्रूरता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा छापेमारी की कार्यवाही नहीं होने पर बहुत जल्द धरना प्रदर्शन के साथ आंदोलन भी चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस को लगातार उस मोहल्ले में सुबह के समय भ्रमण करना चाहिए। ताकि गौवंश का वध करने वालों में दहशत पैदा हो सके। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया गौवंश तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। और पकड़े भी जा रहे है। लेकिन गौ मांस बेचने वालों के खिलाफ दूरहिया स्थित मोहल्ला कसाई बस्ती में बहुत जल्द कोतवाली पुलिस द्वारा छापेमारी की जाएगी। ऐसे लोगों को कत्तई बख्शा नहीं जाएगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x