रवि शंकर राय की रिपोर्ट
*देश में आयुष्मान कार्ड होते हुए भी न जाने कितने बुजुर्गो को अपनी जमीन बेचकर इलाज कराना पड़ रहाहै। मेरे फुफा भी अपने इलाज के लिए अपनी पांच बिस्सा जमीन बेंच दिए। मैं भी अपने माता-पिता के स्वास्थ को लेकर बहुत चिंतित हूं समाज सेवी सुबेदार यादव
देश के करोड़ों लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आयुष्मान कार्ड संसोधन पर संसद भवन में चर्चा हेतु सांसद प्रिया सरोज से मिले समाज सेवी सुबेदार यादव
*वाराणसी* – समाज सेवी सुबेदार यादव संसद भवन नई दिल्ली में आयुष्मान कार्ड पर चर्चा की मांग को लेकर जौनपुर सांसद प्रिया सरोज से मिले । समाज सेवी सुबेदार यादव जो कि राजातालाब तहसील के ग्राम सभा अदमापुर महनाग के मूल निवासी हैं। समाज सेवी अवगत कराते हुए कहते हैं। कि देश के करोड़ों लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड में तत्काल संसोधन करे सरकार न जाने कितने लोगों ने अपने इलाज के लिए अपनी जमीन तक बेच दे रहे हैं कर्जा लेकर इलाज करा रहे हैं। इसमें एक मेरे फुफा भी है। जिनका नाम बाबूराम यादव हैं।जो पिंडरा तहसील के ग्राम सभा छिऊलियां के मूल निवासी हैं।अपने इलाज अपने स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अपनी पांच बिस्सा जमीन बेच दिए। आखिर कब काम आएगा आयुष्मान कार्ड। भारत सरकार को आयुष्मान कार्ड में संशोधन करके लोगों के समस्या का समाधान करना चाहिए। जिससे देश के करोड़ों लोगों को सही से लाभ मिल सके। लोग अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा आसानी से कर सके। बीते दिनों समाज सेवी सुबेदार यादव ने अपने माता-पिता जो कि 80 साल के बुजुर्ग दम्पति हैं। माता सोमारी देवी, पिता संग्राम यादव जिसमें बुजुर्ग सोमारी देवी के आंख में समस्या होने से बुजुर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं जिसके चलते समाज सेवी अपने माता पिता के साथ आयुष्मान कार्ड संसोधन को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय वाराणसी भेलूपुर पहुंचे थे।अवगत कराते हुए कहते हैं कि माता पिता का आयुष्मान कार्ड बना लेकिन काम नहीं आ रहा है। तो इसको बनने से क्या फायदा मेरे माता जी के बाईं आंख से दिखाई देना बंद हो गया जब हम डाक्टर को दिखाएं तो डाक्टर ने कहा कि आंख में इन्जेकशन लगाना पड़ेगा इंजेक्शन का दाम 20 हजार बताई दो इंजेक्शन लगने हैं मैंने कहा आयुष्मान कार्ड से लगा दीजीए तो कहे सरकार इंजेक्शन आयुष्मान कार्ड से एलाऊ नहीं कि हैं। अब बुजुर्ग लोग किसके पास जाएंगे अपने आंख का इलाज कैसे करा पाएंगे भारत सरकार को बुजुर्गो के लिए आयुष्मान कार्ड में संशोधन करके समस्या का समाधान करना चाहिए इसलिए तो बना हैं आयुष्मान कार्ड । समाज सेवी सुबेदार यादव कह रहे हैं कि मैं प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक पत्र लिखकर पीएमओ कार्यालय गया था जिसपर कोई बिचार नहीं हुआ तो मुझे जौनपुर सांसद प्रिया सरोज के पास जाना पड़ा। समाज सेवी सुबेदार यादव का सरकार से मांग हैं कि आयुष्मान कार्ड से बुजुर्गो के सभी रोगों का जांच और इलाज हो। इसके लिए संसद भवन नई दिल्ली में चर्चा के लिए सांसद प्रिया सरोज से आग्रह किए। सांसद को संसद में आवाज उठानी चाहिए ए समस्या करोड़ों लोगों की समस्या हैं। समाज सेवी सुबेदार यादव