Follow us on

धड़ल्ले से हो रहा बालू लदे ओवरलोड वाहनों का संचालन

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। बालू लदे ओवरलोड वाहनों का जिले की सीमा में प्रवेश पर रोक पर भी हो रही कार्यवाही। जिसके चलते प्रतिदिन दर्जनभर से अधिक बालू लदे ओवरलोड वाहन धरम्मरपुर जमानियां गंगा नदी पर बने पक्का पुल के रास्ते बिहार प्रांत से वाहनों का संचालन धड़ल्ले हो रही है। अपनी जेब भरने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौनी बाबा बनाकर तमाशा देखते रहते है। बालू लदे ओवरलोड वाहनों का जिले की सीमा में प्रवेश पर भी हो रही रोक पर पाबंदी है। जिसके कारण बिहार प्रांत से बालू लदे ओवरलोड वाहनों का संचालन तेजी से हो रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ अवैध बालू कारोबारियों के गैंग का है। जिसका नतीजा यह है। कि बिहार सीमा स्थित गहमर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बारा में पुलिस,आरटीओ व खनन विभाग की उदासीनता से अवैध तरीके से बालू डंपिग और सप्लाई का कारोबार धड़ल्ले से जारी है।

धरम्मरपुर जमानियां गंगा नदी पर बने पक्का पुल के रास्ते सुबह से लेकर शाम और रात्रि समय ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से पाबंदी के तहत कार्यवाही नहीं होना प्रशासनिक अधिकारियों के उदासीनता को दर्शाता है। बताया जा रहा है। कि यह पक्का पुल से सिर्फ हल्की चार पहिया वाहनों के साथ कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले ट्रैक्टरों को आवागमन की छूट है। लेकिन बालू कारोबारियों, पुलिस, आरटीओ व खनन विभाग की मिलीभगत से बालू लदे ओवरलोड ट्रकों के आवागमन पर रोक नहीं लग पा रहा है। इस कार्य को अंजाम देने के लिए बालू कारोबारियों का एक गैंग गहमर थाना क्षेत्र के गांव बारा स्थित कर्मनाशा नदी के पुल के समीप पूरी तरह सक्रिय है। बिहार प्रांत से यूपी की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू लदे ओवरलोड ट्रकों को सीमा पर रोकटोक के बजाए खुली छूट दे दी जा रही है। यहां पर ट्रकों से बोगा में बालू की पलटी किया जाता है। और हरी झंडी मिलने पर उन्हें आगे के लिए रवाना किया जाता है। इसके अलावा यहां पर अवैध तरीके से बालू डंपिग का खेल भी जारी है। लोगों का कहना है कि बालू कारोबारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के साथ ही ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिसका कोई संज्ञान लेने वाला नहीं है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के नगराध्यक्ष इजहार खान, अरविंदर सिंह, राजेंद्र गिरी सहित आदि लोगों का कहना रहा कि अवैध कमाई के लालच में प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी हथकंडा अपनाने को तैयार रहते है। इनसे न्याय इंसाफ करने की उम्मीद किया जाना घोरपाप है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि यह मामला खनन विभाग की है। पुलिस विभाग से कोई लेना देना नहीं है। अब भी कुछ दिन पहले खनन विभाग, पुलिस टीम के साथ ओवरलोड वाहनों की धड़ पकड़ और सीज की कार्यवाही किया। उन्होंने बताया कि निर्देश मिलने पर ठोस कार्यवाही किया जाएगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x