Follow us on

नागरिक सुरक्षा के वार्डेन व स्वयंसेवकों को उत्कृष्ट सेवा हेतु मिला प्रशस्ति पत्र 

Share this post:

वाराणसी — नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से रविवार को बसहीं स्थित एक लान में विशिष्ट कार्य करने वाले 59 वार्डेनो एवं स्वयंसेवकों को उत्कृष्ट सेवा हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने वार्डन व स्वयंसेवकों द्वारा आपदा प्रबंधन, जन- जागरूकता, कानून व्यवस्था सहयोग तथा सामाजिक कार्यों में निभाई गई सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने एस आईआर से वंचित लोगों को फॉर्म 06 भरवाने और उससे संबंधित आवश्यक जानकारी दी। डिविजनल वार्डेन ने आगामी होने वाले ट्रेनिंग प्रोग्राम में स्वयंसेवकों से भाग लेने की अपील भी की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार राय ने संचालन अरविंद विश्वकर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापित स्टाफ आफिसर अजय यादव ने किया। इस सम्मान समारोह में चयनित वार्डेन और स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए बधाई दी गई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंजनी कुमार सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, महेश्वर सिंह, दीपा सिंह, चंद्रकला, सोनम प्रसाद, राजेश सिंह, अयन बोस, जयाउद्दीन, मनीष कुमार, निजामुद्दीन, ऋषभ मोदनवाल, अनिल गुप्ता, रवीश दत्त मिश्रा, रमेश कुमार समेत अन्य कई स्वयंसेवक उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x