Follow us on

नामांकन के साथ ही भड़का चुनावी संग्राम, “मिर्जापुर में सियासी पारा हाई

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट                               मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 में सभासद उपचुनाव ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के साथ ताकत का प्रदर्शन कर मुकाबले को रोचक बना दिया।

भाजपा की ओर से दिवंगत सतीश केशरवानी के पुत्र नितिन केशरवानी ने नामांकन दाखिल किया। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे नितिन का नामांकन राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। सतीश केशरवानी लंबे समय तक जनसंघ से जुड़े रहे थे, जिससे यह सीट भाजपा के लिए भावनात्मक और रणनीतिक दोनों रूप से अहम बन गई है।

उधर, समाजवादी पार्टी ने नागेन्द्र कुमार तिवारी को मैदान में उतारकर मुकाबले को सीधा टक्कर वाला बना दिया है। उनके नामांकन के दौरान भी सपा कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी ने पार्टी की तैयारी का संकेत दिया।नामांकन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने तीखे अंदाज में बयान देते हुए पुराने राजनीतिक विवादों का जिक्र किया, जिससे माहौल और गरमा गया।निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के अनुसार 18 अप्रैल को जांच, 20 अप्रैल को नाम वापसी और 21 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटन होगा। मतदान 5 मई को और परिणाम 7 मई को घोषित किए जाएंगे। वार्ड 36 का यह उपचुनाव अब सिर्फ स्थानीय चुनाव नहीं रहा, बल्कि भाजपा और सपा के बीच प्रतिष्ठा की सीधी टक्कर बन चुका है, जिस पर पूरे शहर की नजरें टिक गई हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x