Follow us on

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले राजनैतिक दलों का पुतला फूंका गया। 

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

ज़मानियां। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के कथित विरोध को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रामलीला मैदान तहसील मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्श करते हुए। विपक्ष के राजनैतिक दलों का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अनिल कुमार मद्धेशिया ने विरोध जताते हुए। विपक्षी दलों (कांग्रेस सपा अन्य) के खिलाफ नारी आक्रोश रैली निकालकर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने विपक्ष पर महिला विरोधी और सामंती मानसिकता का आरोप लगाते हुए। जमकर नारेबाजी की। जमानियां में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। इस दौरान अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे के साथ जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा ने विपक्ष पर लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले कानून का विरोध करने का आरोप लगाया। जिसके तहत जमानियां में पुतला दहन के दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। आगामी चुनावों में महिला आरक्षण को एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा प्रतीत होता है। बताया जाता है। कि शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सुबह 10.00 बजे नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर जमकर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। और तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान से बिंद मोड़ तक जन आक्रोश पैदल यात्रा में उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को महिला विरोधी करार दिया। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के जिला मंत्री पप्पू कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया। यह अधिनियम महिलाओं को उनका वास्तविक अधिकार दिलाता है। लेकिन सपा-कांग्रेस अपनी संकीर्ण राजनीति के चलते इसमें बाधा डाल रहे हैं। दर्जभर महिलाओं ने पैदल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। अंत मे तहसील मुख्यालय के सामने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। उक्त मौके पर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने स्पष्ट किया। कि महिला सशक्तिकरण की राह में अड़ंगा डालने वालों को देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी। उक्त अवसर पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री माया सिंह, गुड्डी पांडे, चंदा देवी, ज्योत्सना कुशवाहा,अनिल कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजीत यादव आदि दो दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x