Follow us on

निपुण मिशन के तहत विद्यालय में किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतुखंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने सम्मानित की

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया के पहल पर आज प्रधानाध्यापकों के बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार द्वारा प्राथमिक विद्यालय शाहपुर के शिक्षक श्री चंद्रशेखर मौर्य को निपुण मिशन के तहत विद्यालय में किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि ऐसे ही प्रयास हर शिक्षक को करना चाहिए ताकि हमारा ब्लॉक निपुण बन सके। आगे इन्होंने ने बताया कि आगामी दिनों में ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा और उनको जिला से भी सम्मानित कराया जाएगा। इस अवसर पर विनोद सिंह, जाहिरुलहक, गणेश दत्त पांडे, धनंजय मिश्रा, प्रद्युम्न दत्त ,नीलम मिश्रा, गोरख सत्येन्द्र इत्यादि लोग उपस्थित थे। बताया जाता है। की विगत माह निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्री-प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बीआरसी प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों से अभिभावकों को अवगत कराया। उसी के तहत शिक्षक चंद्रशेखर मौर्य को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने अपने हाथों से सम्मानित किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x