गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर दौरे के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का पूरा ध्यान संगठन को मजबूत करने पर है, जबकि परिवारवादी दलों में लगातार टूट और आंतरिक संघर्ष देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यालय पर आयोजित बातचीत में अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी की जड़ों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों में क्या टूट-फूट या लड़ाई चल रही है, उस पर भाजपा विशेष ध्यान नहीं देती, बल्कि अपने संगठन और कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने पर केंद्रित रहती है।उन्होंने कहा कि परिवार आधारित राजनीतिक दलों में अक्सर टूट और विवाद की स्थिति पैदा होती है। भाजपा एक वैचारिक और संगठन आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल होने के नाते अन्य पार्टियों की गतिविधियों पर नजर जरूर रहती है, लेकिन भाजपा का मुख्य फोकस अपने संगठनात्मक विस्तार और जनसेवा पर है।कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कांग्रेस लगभग डूब चुकी पार्टी बन गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को लगता है कि केवल जनेऊ पहन लेने से वोट मिल जाएंगे, जबकि जनता अब ऐसे प्रतीकात्मक कदमों से प्रभावित नहीं होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लोगों का भरोसा नहीं है और पार्टी बिना ठोस रणनीति के केवल तुक्कों के सहारे राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन और जनविश्वास कभी तुक्कों से हासिल नहीं किया जा सकता।अयोध्या से जुड़े एक सवाल के जवाब में अरुण सिंह ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में गुंडों और माफियाओं को संरक्षण देने का काम किया गया, जबकि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में यदि किसी स्तर पर कोई गलती या अनियमितता सामने आती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाती है। कानून सभी के लिए समान है और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।बाईट अरुण सिंह, राष्ट्रीय सचिव, भाजपा