पड़रिया खुर्द में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, 128 मरीजों को मिला उपचार व दवाएं

गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर

मिर्जापुर में दिनांक 01 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत पड़रिया खुर्द, विकासखंड पटेहरा मड़िहान स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. एस. पी. पटेल जी (राष्ट्रीय सचिव, चिकित्सा मंच अपना दल एस / अध्यक्ष भूमि विकास बैंक, लालगंज मिर्जापुर) के नेतृत्व में तथा ग्राम प्रधान पड़रिया खुर्द श्री राजेश पटेल जी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।शिविर के दौरान कुल 128 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श, उपचार एवं निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। जांच में अधिकांश रोगी आंखों से संबंधित समस्याएं, जोड़ों के दर्द, सर्दी-खांसी तथा मधुमेह (शुगर) से पीड़ित पाए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को रोग से बचाव एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी जागरूक किया गया।चिकित्सा सेवा में डॉ. एम. बी. शर्मा, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. नवेंदु पटेल, डॉ. ओ. पी. सिंह एवं डॉ. सुनील पाल ने सराहनीय योगदान दिया। वहीं पैरामेडिकल स्टाफ सीमा मौर्य, दीपक मौर्य, संजीव प्रजापति एवं सरिता गौतम ने पूरे समर्पण के साथ सेवाएं प्रदान कीं।कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष श्री रामलखन पटेल, जिला उपाध्यक्ष सहकारिता मंच श्री मनोज कुमार सिंह (बबलू), दीनानाथ पटेल, शिवनारायन विश्वकर्मा, सत्येंद्र कोल एवं दयाशंकर मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की।

Leave a Comment