Follow us on

पद्मश्री मोहम्मद शाहिद प्राइज मनी पुरुष* *हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन

Share this post:

वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट

वाराणसी06वीं अखिल भारतीय पद्मश्री मो० शाहिद आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 17 से 24 फरवरी, 2026 तक वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल में किया गया है। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने ओलंपियन स्वर्गीय मोहम्मद शाहिद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके एवं अगरबत्ती दिखाकर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ओलंपियन स्वर्गीय मोहम्मद शाहिद ने अपने अद्वितीय खेल कौशल से न केवल वाराणसी बल्कि पूरे देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया।

उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे खेल को केवल जीत-हार तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र सेवा का साधन बनाएं। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया।कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ के बैंड द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत मुख्य क्रीड़ा अधिकारी ने शाल एवं एवं बैज पहना कर किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2 लाख द्वितीय पुरस्कार और तृतीय पुरस्कार ₹50000 रखा गया है।

आज का उद्घाटन मैच उत्तर प्रदेश पुलिस और सीआईएसएफ के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में स्वर्गीय मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद, ओलंपियन ललित उपाध्याय की पत्नी दीक्षा तिवारी, मुख्य क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह , राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी मुस्ताक अली, तौफीक रजा,चंद्रशेखर उपाध्याय, अवधेश राय, संजय कुमार ,अखिलेद्र सिंह सन्नी, अशोक कुमार पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय, गौरी शंकर सिंह, जगदीश सादेजा, प्रतीक श्रीवास्तव, शकील अहमद आदि रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights