Follow us on

परिषदीय टीम विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एआरपी अरविंदर सिंह निरीक्षण करते पाए गए।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त हो चुका है। और मंगलवार को स्कूल में फिर से पठन-पाठन सुचारू रूप से शुरू हो गया है। स्कूल खुलने के बाद कक्षाओं में नियमित पढ़ाई, प्रार्थना सभा, और अन्य गतिविधियां दोबारा शुरू हो गई हैं। परिषदीय स्कूल के संचालन और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में हिंदुस्तान टीम पहुंचकर पठन पाठन की जानकारियां लिया। इस दौरान विद्यालयों का संचालन सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक किया जाना है। लंबे अवकाश के बाद पहले दिन स्कूल में 50 बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही बच्ची को खिलाने के लिए खीर बनाई गई। इसके साथ ही 20 शिक्षकों में एक अनुपस्थित पाए गए। जबकि गणेशदत्त पांडेय प्रधानाध्यापक के साथ बृजेश तिवारी, एआरपी अरविंदर सिंह, मनोज तिवारी, संतोष कुमार, रेनू सिंह, बिंदु देवी, राधिका देवी, निनेश, विनीत सिंह, ममता देवी, प्रभा देवी शिक्षक स्कूल परिसर और कक्षाओं की साफ-सफाई के साथ उपस्थित रहे। बच्चों का कहना रहा कि भीषण गर्मी चिलचिलाती धूप में स्कूल आना मुसीबत बना हुआ है। स्कूल को पहली जुलाई को खोलनी चाहिए था। लेकिन मंगलवार को नए सत्र की शुरुआत के साथ ही छात्रों को किताबें भी उपलब्ध कराने के लिए कार्यवाही की जा रही है। प्रधानाध्यापक गणेशदत्त पांडेय ने बताया कि परिषदीय विद्यालय की पूरी चारदीवारी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व घुसकर छती पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि मनोज कुमार सिन्हा के द्वारा बनवाएंगी शौचालय सुचारू रूप से चल रही है। अन्य। शौचालय बंद रहने के कारण बदहाली के कगार पर है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x