पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट
वाराणसी के पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर पुलिस चौकी प्रभारी की तत्परता और ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण सामने आयाहै। आनन्द कुमार राय पुत्र परशुराम राय, ने आज गुरुवार को अर्दली बाजार, मुथुर फाइनेंस से जेवरात छुड़ाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी फिसल गई, जिससे सील पैक जेवरात कहीं गिर गया। काफी खोजबीन के बाद जब जेवरात नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लालपुर चौकी प्रभारी श्याम नारायण एवं कांस्टेबल लक्ष्मी कांत यादव ने तत्परता दिखाते हुए गुम हुए धातु जेवरात को खोजकर सुरक्षित आनन्द कुमार राय को सौंप दिया। पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की।
Post Views: 21