दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
*वाराणसी* पिंडरा तहसील परिसर में आज शनिवार ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के निवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता *उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा* ने की। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार कुलवंत सिंह, *एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह,* तहसीलदार न्यायिक मनोज कुमार सिंह और नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बारी-बारी से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान करने के कड़े निर्देश दिए।
Post Views: 1