Follow us on

पीएचसी प्रभारी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानिया। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रुद्रकांत सिंह को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में डॉक्टर ने स्थानीय कोतवाली में मंगलवार को लिखित तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 3:22 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित विधिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights