रिपोर्ट सलीम मंसूरी की
जमानियां। स्मार्ट मीटर के कारण पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल प्लेट लगवाने वाले उपभोक्ताओं को भारी और असामान्य बिल आने की समस्या उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा संकट बन गई है। मीटर में तकनीकी खामियों, लोड का सही आकलन न होने और सर्वर की गड़बड़ी के चलते उपभोक्ताओं को मजबूरन अपनी जेब से अधिक बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। बताया जाता है। की स्मार्ट मीटर व्यवस्था से जुड़े कई तकनीकी व व्यावहारिक कारण सामने आए हैं। जो उपभोक्ताओं की परेशानी का सबब बनता जा रहा हैं। वीरेंद्र कुमार, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष पांडेय, संजीत यादव, अनिल कुमार मद्धेशिया, व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं के लिए सर दर्द बन चुका है। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने वाले की अधिक बिल का भुगतान करने से आजिज आ गए है। शिकायत के बाद भी स्मार्ट मीटर बदलने और उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही नहीं जा रही है। मुन्ना गुप्ता ने बताया कि अधिक बिजली बिल से छुटकारा पाने के लिए तमाम उपभोक्ता पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल प्लेट लगवा रहे है। या लगवा चुके है। इसके बाद भी कई गुना बिजली बिल जमा करने के लिए लाचार बने हुए है। विभाग के उच्चाधिकारी से मांग किया है। की स्मार्ट मीटर की कमियां को दूर किया जाए। या फिर स्मार्ट मीटर हटाने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही किया जाए। वीरेंद्र कुमार ने बताया कि
तकनीकी खराबी और सर्वर त्रुटियाँ खराबी के मामलों में बिना बिजली उपयोग किए जाने पर भी हजारों रुपये के बिल आने की घटनाएं सामने आई हैं। उपभोक्ताओं की राहत के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय है। लेकिन बिजली विभाग के तानाशाही कर्मचारी और अधिकारी उपभोक्ताओं का शोषण करने पर उतारू हो चुके है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं के भारी विरोध और प्रदर्शनों के बाद स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है और सभी मीटरों को सामान्य पोस्टपेड मीटर में बदल दिया है। जिसके कारण कोई अग्रिम रिचार्ज नहीं। अब बिजली उपभोक्ताओं के लिए पहले से रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं है। मासिक बिलिंग व्यवस्था के साथ पुराने मीटरों की तरह अब महीने में एक बार बिल आएगा और एक माह के अंदर बिल का भुगतान करना होगा।
लेकिन जो उपभोक्ता पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल प्लेट लगवा रहा है। या फिर लगाया हुआ है। उसको भी स्मार्ट मीटर से बिजली की अधिक बिल जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। विभाग के द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाए उपभोक्ताओं विभाग के द्वारा कोई सहूलियत नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार को इसपर भी ध्यान देने की जरूरत आ पड़ी है। बिजली उपभोक्ताओं का कहना है। की स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आ रहा है। इसको दुरुस्त किया जाए।