भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज लाल यादव का नया गाना ‘चुवे गोदाम मोर पसीना से’ एसएफसी म्यूजिक से रिलीज

शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट

वाराणसी- भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अनूठी गायकी और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मशहूर सिंगर और एक्टर मनोज लाल यादव का नया धमाकेदार लोकगीत ‘चुवे गोदाम मोर पसीना से’ रिलीज हो गया है। इस गाने को ‘एसएफसी म्यूजिक’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस लोकगीत को मनोज लाल यादव ने अपनी बेहद मधुर आवाज में गाया है।गाने के वीडियो में गायक मनोज लाल यादव के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस अनायरा सिंह नजर आ रही हैं। अनायरा सिंह ने वीडियो में अपनी दिलकश अदाओं और बेहतरीन डांस मूव्स से जबरदस्त जलवा बिखेरा है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। प्रोड्यूसर सुल्तान अंसारी (एडवोकेट) हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को बेहतरीन तरीके से पेश किया है। गीतकार एस. के आनंद यादव, संगीतकार राहुल यादव, वीडियो डायरेक्टर जेम्स पार्कर, डीओपी गौरव, अनिल, कोरियोग्राफर रोबोट, गोलू, एडिटर दिनेश दिलावर हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस नये लोकगीत के रिलीज को लेकर सिंगर-एक्टर मनोज लाल यादव में कहा कि ‘यह लोकगीत पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर है और इसमें भोजपुरी माटी की मिठास के साथ-साथ आज के युवाओं की पसंद का भी पूरा ख्याल रखा गया है। ‘चुवे गोदाम मोर पसीना से’ एक ऐसा गाना है, जो लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा।मनोज लाल यादव ने कहा मुझे पूरी उम्मीद है कि भोजपुरी के दर्शक और मेरे सभी चाहने वाले इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।मनोज लाल यादव ने अपनी पूरी टीम व बड़े भाई देसी स्टार समर सिंह का धन्यवाद और आभार ब्यक्त किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x