Follow us on

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल  नव-निर्मित लालपुर पाण्डेयपुर थाना भवन का किया गया उद्घाटन 

Share this post:

 

आज दिनांक 02.12.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा लालपुर-पाण्डेयपुर थाने के नव-निर्मित भवन का “विधि-विधान” पूर्वक फीता काटकर उद्घाटन किया गया । इस दौरान उन्होंने थाने के भवन निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का विस्तृत निरीक्षण भी किया तथा मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराया जाए ।उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्रीमती नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन श्री वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन श्री ईशान सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x