प्रधान संपादक दीनदयाल सिंह काशीदीप विजन राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र वाराणसी
काशी में भोलेनाथ की कृपा बनी रहे शिखर की ऊंचाइयों तक पहुंचे भोलेनाथ की कृपा बनी रहे 🙏🌹🙏 पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस उपायुक्त अपराध/अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री सरवणन टी. को दी गई भावभीनी विदाई *
आज दिनांक 05.02.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस उपायुक्त अपराध/अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री सरवणन टी. के स्थानान्तरण होने के अवसर पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा श्री सरवणन टी. को कमिश्नरेट वाराणसी में उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुशासनप्रिय कार्यशैली एवं अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान हेतु सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई ।
पुलिस आयुक्त महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि श्री सरवणन टी. ने अपने कमिश्नरेट वाराणसी के सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सेवाएं कमिश्नरेट के लिए प्रेरणास्रोत हैं । इस अवसर पर श्री सरवणन टी. को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।
विदाई समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन श्री प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री आकाश पटेल सहित कमिश्नरेट के अन्य राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।