Follow us on

पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय के निर्देशन व नम्रिता श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध के कुशल पर्यवेक्षण में छात्र-पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम

Share this post:

वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट                                    कार्यालय अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध कमिश्नरेट वाराणसी के 18 थानों पर चलाया जा रहा है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशन में चलाये जा रहे 30 दिवसीय Student Police Experiential Learning (SPEL) Programme 3.0 के अन्तर्गत कमिश्नरेट वाराणसी के कुल 18 थानों पर 30 दिवसीय अनुभवात्मक सिखलायी Experiential Learning (दिनांक 14.01.2026 से प्रारम्भ) इस उद्देश्य से करायी जा रही है कि छात्र/छात्राओं की संज्ञानात्मक (Cognitive) व लोक कौशल (People Skill) में सुधार हो और साथ ही साथ वे कानून व आपराधिक प्रक्रिया, आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियत्रंण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, कानून-व्यवस्था इत्यादि जैसे विषयों पर प्रशिक्षण इन्टर्न के रूप में प्राप्त कर सके। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल 120 घण्टो की सिखलाई प्रत्येक दिन 04 घण्टे के आधार पर 30 दिवस में पूर्ण करायी जायेगी। यह कार्यक्रम छात्र/छात्राओ के अंदर की प्रतिभा को और निखारने तथा पुलिस की स्थिति परिस्थिति को समझने में मदद करेगा सभी छात्र/छात्राओं का mybharat.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया है तथा चयनित थानों पर 01-01 उप निरीक्षक को थाना स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया। थानास्तर पर 20 दिवस तक 02-10 छात्र/छात्राओं को अनुभवात्मक सिखलायी (Experiential Learning) करायी जा रही है तथा सफलतापूर्वक सिखलाई पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित भी किया जायेगा।                   आज दिनांक 09.02.2026 को SPEL Programme 3.0 के अन्तर्गत यातायात सभागार कमिश्नरेट वाराणसी में सभी छात्र/छात्राओं को श्री राजकुमार त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक ANTF वाराणसी व निरीक्षक मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव प्रभारी नारकोटिक्स सेल द्वारा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), ड्रग तस्करी से लड़ने और अवैध पदार्थों के दुरुपयोग मादक और मनोदैहिक दवाओं के संबंध में विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि यह मुख्य रूप से नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 और आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 में निर्धारित कानून से संबंधित है तथा इसके विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। उ0नि0 हिमांशु त्रिपाठी द्वारा सोशल मीडिया के विषय में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि,सोशल मीडिया के प्रमुख प्रकार (Types of Social Media) सोशल नेटवर्किंग साइट्स इमेज और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म, मैसेजिंग एप्स.,ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म,डिस्कशन फोरम और कम्युनिटी साइट्स,सोशल मीडिया के फायदे (Benefits of Social Media),सोशल मीडिया के नुकसान (Disadvantages),सोशल मीडिया का समाज पर प्रभाव,,सोशल मीडिया के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs), सोशल मीडिया की लत से कैसे बचें? सोशल मीडिया क्या होता है? के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights