वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी– पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदूष सक्सेना के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चोलापुर दीपक कुमार की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को प्रात: सात बजे भोहर सोनी ईंट भट्ठे के पास से एक पिकप वाहन में बध हेतु ले जा रहे दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर 08 गोवंशों को बरामद किया गया।घटना में प्रयुक्त पिकप वाहन भी हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार किए गए तस्करों का नाम क्रमशः अंकित राजभर पुत्र सर्वेश राजभर निवासी काकलपुर थाना चोलापुर वाराणसी तथा दूसरे का नाम बादल पुत्र विनोद राजभर निवासी काकलपुर थाना चोलापुर वाराणसी बताया गया।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर दीपक कुमार ने बताया कि दोनों गोतस्कर पेशेवर हैं। मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों पशु तस्कर 08 जिन्दा गोवंशों(बछड़ा सहित) को बध हेतु ले जा रहे हैं।तभी भोहर में घेरेबंदी कर इन्हें गिरफ्तार करते हुए वाहन को सीज कर पशुओं को मुक्त कराया गया। दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 3/5ए,5बी/8 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर दीपक कुमार, उ0नि0 प्रदीप सिंह, उ0नि0 अभिजीत सिंह, का0 अमित सिंह,का0 अविनाश शर्मा,का0 देवी प्रसाद,का0 आदित्य कुमार,का0 बीर बहादुर राम आदि शामिल रहे।