Follow us on

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Share this post:

 मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो को पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया। पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान अभियुक्तों ने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और चारों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 40 पेटी देशी शराब, 35,300 नगद तथा एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह मिर्जापुर के साथ-साथ सोनभद्र जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में देशी शराब की दुकानों को टारगेट कर चोरी करता था। अब तक दोनों जनपदों में 7 स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आई थीं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए माल को छिपाने के लिए अभियुक्तों ने एक गुप्त वेयरहाउस बना रखा था, जहां शराब और अन्य सामान रखा जाता था और बाद में उसे बेच दिया जाता था।

मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करन बिंद और गंगाराम बिंद के रूप में हुई है। करन बिंद पर करीब 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गंगाराम बिंद पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

पूरे मामले का खुलासा मनीष मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पूरी तरह भंडाफोड़ किया जाएगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x