*चं
अरविंद प्रसाद की रिपोर्ट चंदौली *धानापुर (चंदौली) बजरंगी प्रसाद। जनपद चंदौली मे थाना बलुआं पुलिस ने मंगलवार को चोरी के दस स्मार्टफोन के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। मुखबीर की सुचना के बाद थानाध्यक्ष बलुआं अतुल कुमार ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान मटियरा नहर के समीप वहद गांंव के पास से एक व्यक्ति को संदिग्ध देखकर रोक लिया। तलाशी के बाद उसके कब्जे से कुल दस स्मार्टफोन 01 आईफोन व 09 एंड्रायड मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रितेश कुमार पुत्र संजय निवासी ग्राम सराय थाना बलुआ जनपद चन्दौली के रुप में हुई। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु०अ०सं० 334/2025 धारा 303(2)/317(1)/317(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जूट गई। पुलिस के मुताबिक युवक एक शातिर चोर है। जो भिन्न-भिन्न स्थानो से मोबाइल चोरी करके बिहार ले जाकर बेचने की फिराक मे जा रहा था।