Follow us on

पुलिस प्रशासन सतर्क, पैदल गश्त:आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। कोतवाली पुलिस रात्रि समय आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बताया जाता है। की पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश के तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर मय पुलिस बल के साथ शुक्रवार की रात्रि समय एन एच 24 सड़क के साथ स्टेशन बाजार, कस्बा बाजार सहित आदि स्थानों पर

आगामी त्योहारों के मद्देनजर लगातार गश्त के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि आगामी त्यौहार को देखते हुए लगातार पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान बाजार चौराहों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। नागर ने बताया कि यह गश्त विशेष रूप से रमजान और होली जैसे महापर्वों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और जनमानस में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए की जा रही है। पुलिस मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रख रही है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

और यह गश्त सुनिश्चित करती है। कि आगामी पर्वों पर कोई अनहोनी न हो और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, मुकुल मिश्रा, सुधीर शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, अभय तिवारी, रतन कुमार सरोज सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights