Follow us on

पुलिस प्रशासन स्टेशन बाजार स्थित ईदगाह के पास मुस्तैद,ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। ईद-उल-फितर और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्टेशन बाजार स्थित ईदगाह के पास तहसीलदार राम नारायण वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर, पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह, नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार सुरक्षा मुस्तैद रहे। बताया जाता है। की ईद-उल-फितर और वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कमान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिसके परिणाम स्वरूप ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नायब तहसीलदार राम नारायण वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस प्रशासन क्षेत्र में सघन गश्त किया। इस गश्त का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना, और जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। तहसीलदार राम नारायण वर्मा एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने संयुक्त बयान में बताया कि ईद उल फितर नमाज के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए क्षेत्र के सभी मस्जिदों एवं स्टेशन बाजार स्थित ईदगाह के पास मय पुलिस कर्मियों के साथ तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर और तहसीलदार राम नारायण वर्मा, पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह के संग स्वयं मुख्य चौराहों और इलाकों में भ्रमणशील रहकर स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों की मौजूदगी में ईद उल फितर की नमाज सकुशल और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। ईद के त्यौहार की तैयारियों को लेकर मस्जिदों और ईदगाहों का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने धरातल पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि ईद के दिन नमाजियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया के निर्देश पर तहसीलदार राम नारायण वर्म द्वारा पूरी सुविधा उपलब्ध कराया। इस दौरान एसडीएम ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर, पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह, पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार

द्वारा धर्मगुरुओं और गणमान्य व्यक्तियों से भी बातचीत कर त्यौहार को शांति, आपसी सौहार्द पूर्ण में मनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने नगर वासियों सहित क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन की इस सक्रियता और मुस्तैदी की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x