Follow us on

पेयजल की संकट खराब हैंडपंपों ने बढ़ाई स्थानीय और राहगीरों की मुसीबत

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानिया। दो वाटर कुलर के साथ खराब हैंडपंप से स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों के लिए पयेजल संकट

बताया जाता है। कि नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्षों के कार्यकाल में लगाई गई। दो दर्जन से अधिक कई इंडिया मार्का हैंडपंप जहां वर्षों से खराब पड़े हैं। वहीं दूूरहिया मोड के साथ सुबहान टोली मोहल्ला में लगी वाटर कुलर दो साल से खराबी के कारण लोगों के लिए सिर्फ शोपीस बना हुआ है। शुरुआती भीषण गर्मी को देखते हुए। नगर पालिका परिषद द्वारा अबतक मरम्मत कराने के लिए कार्यवाही नहीं हुई। इसके चलते आते जाते राहगीरों और स्थानीय लोगों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सुबहान टोली मोहल्ला स्थित मोबिन शाह के मकान के आस पास लगा एक वाटर कुलर कई सालों से खराब पड़ा है। सभी वार्डो इस तरह के कई मोहल्लों हैंडपंपों की बदहाल स्थिति में हैं। जिनकी सुध लेने वाला कोई विभागीय जिम्मेदार अधिकारी मरम्मत कराने के मूड में नहीं है। हैंडपंप लंबे समय से खराब होने के कारण राहगीरों के साथ स्थानीय निवासियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है। कि सरकार द्वारा हैंडपंप तो लगवा दिए गए। लेकिन संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण कई दर्जन भर से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। सुबहान टोली निवासी मोबिन शाह, वारिस खान सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें और राहगीरों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। शुरुआती भीषण गर्मी को देखते हुए। पालिका के संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द खराब पड़े वाटर कुलर एवं हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि दूरहिया मोड़, सुबहान टोली मोहल्ला में वाटर कूलर कई वर्षों से खराब होने के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। जिससे भीषण गर्मी में भी पीने के ठंडे पानी का संकट बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा सुध नही लेने से लोगों में भारी आक्रोश है। लंबे समय से खराब वाटर कूलर पिछले कई सालों से बंद पड़ा है। भीषण गर्मी में लोग काफी परेशानी उठाने को मजबूर है। पानी के अभाव में राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि हैंडपंपों की रिबोर व मरम्मत कराने के लिए जल निगम विभाग को पत्र लिखा गया है। फोटो

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x