Follow us on

पेयजल संकट से मिलेगी मुक्ति, बिछेगी 3345 मीटर नई पाइपलाइन

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

​महापौर ने रखी 2.58 करोड़ रुपये की लागत से आदि विशेश्वर वार्ड आधारशिला, 784 घरों को मिलेगा शुद्ध पानी

​वाराणसी : नगर निगम शहर के पुरानी बस्ती इलाकों में पेयजल की समस्या का स्थायी सामाधान कराने में जुटा हुआ है । इस क्रम में सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने आदि विशेश्वर वार्ड (वार्ड नंबर 69) में पाइपलाइन बदलने के कार्य का शिलान्यास किया। 2.58 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत कुल 3345 मीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लगभग 784 घरों को सीधा लाभ पहुंचेगा और पानी के दबाव में भी सुधार होगा।

​महापौर ने बताया कि पुरानी और जर्जर हो चुकी पाइपलाइनों के कारण स्थानीय निवासियों को कम दबाव और गंदे पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसका अब समाधान हो जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। ​इस अवसर पर उपसभापति नरसिंह दास, पूर्व उपसभापति सुरेश चौरसिया, पार्षद इंद्रेश सिंह, संजय विश्वंभरी, श्रवण गुप्ता, संजय केसरी, मनीष गुप्ता, अमरेश गुप्ता, अनंत गुप्ता और अंकुर मेहरोत्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x