रिपोर्ट सलीम मंसूरी
जमानियां। नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आगे पीछे से लेकर एन एच 24 सड़क पटरी स्थित किसी सुनसान गली सहित भीड़भाड़ इलाको में अनुभवहीन और बिना लाइसेंस के पैथोलॉजी लैब व एक्स-रे सेंटर चलना एक गंभीर समस्या है। ये अवैध केंद्र गलत रिपोर्ट (fake reports) जारी कर मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जबकि नियम के अनुसार पैथोलॉजी लैब के लिए पैथोलॉजिस्टऔर एक्स-रे के लिए योग्य तकनीशियन और AERB के लाइसेंस की आवश्यकता होती है। लेकिन अवैध संचालन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आगे पीछे के साथ तहसील मुख्यालय स्थित सड़क पटरी किनारों के साथ कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिना डिग्री/डिप्लोमा के लैब चल रही हैं। अनट्रेंड लोग गलत रिपोर्ट देकर डेंगू, प्लेटलेट्स की कमी जैसी बीमारियों का गलत निदान कर रहे हैं। एक्स-रे के खतरे: बिना मान्यता प्राप्त डायग्नोस्टिक सेंटर असुरक्षित एक्स-रे मशीनों से मरीजों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी, व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, माहिर कमाल अंसारी, नेहाल खान, उमेश सिंह कुशवाहा, शशिकांत बर्नवाल, संसार सिंह, शशिकांत जयसवाल, अमन खान गांधी, अनिल कुमार मद्धेशिया उर्फ खिचडू सहित आदि लोगों ने बताया कि पैथोलॉजी लैब या एक्स-रे सेंटर चलाने के लिए MCI से मान्यता प्राप्त डिग्री और स्वास्थ्य विभाग से लाइसेंस होना अनिवार्य होता है। लेकिन सभी नियमों को ताख पर रखकर अवैध ढंग से स्टेशन बाजार से लेकर कस्बा बाजार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास के साथ एन एच 24 सड़क पटरी की किसी गली में बिना रोकटोक के साथ सरेआम पैथोलॉजी लैब सेंटर, डायग्नोस्टिक सेंटर, एक्सरे मशीनों से मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी जिले के चिकित्साधिकारी अपनी आंखों पर काला चश्मा लगाकर ऐसे सेंटरों से मुंह मांगी धनराशि लेकर खुली छूट दे रखा है। स्थानीय चिकित्सक भी कार्यवाही करने के आदेश का इंतजार करते रहते है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध ढंग से चल रहे। कारोबार के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाया गया। तो आंदोलन चलाने और धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस बाबत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि मुख्यचिकित्साधिकारी द्वारा आदेश प्राप्त होने पर ऐसे अवैध पैथोलॉजी लैब, एक्सरे सेंटर, डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही किया जाएगा। फोटो