Follow us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के 134 वें संस्करण* *को महानगर कार्यालय* *गुलाब बाग पर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के साथ कार्यकर्ताओं* *एवं गणमान्य* *नागरिक* *जन* *ने* *सुना*

Share this post:

शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट वाराणसी

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम  आयोजन आज दिनांक 31 मई को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिक जन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के उपरांत भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री ने आज के कार्यक्रम में तमिलनाडु की शिक्षिका गिरिजा अम्मा द्वारा विद्यार्थियों के सहयोग से सैनिकों के लिए हर दिन एक रुपया योगदान देकर, यानी एक साल में हर विद्यार्थी की ओर से 365 रुपये जमा हुए। इस छोटे-छोटे योगदान से करीब 40 लाख रुपये इकट्ठा हुए। गिरिजा अम्मा जी ने इस पूरी राशि का चेक प्रधान मंत्री को सौंपा। जो हर भारतवासी को प्रेरित करने वाली है। उन्होंने ‘मन की बात’ से प्रेरणा लेकर देश के अनेक सैनिकों के लिए योगदान का संकल्प लिया। इसके लिए वे अपने सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रेरित किया । पिछले वर्ष ही चेन्नई के पहले हिन्दू विद्यालय ने अपने 50 वर्ष पूरे किए हैं। देश की शिक्षा और सांस्कृतिक गौरव को आगे बढ़ाने में इस स्कूल।नेटवर्क की भूमिका बहुत प्रशंसनीय है। मैं इससे जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ और उन विद्यार्थियों की भी विशेष सराहना करता हूँ, जिन्होंने, अपने वीर सैनिकों के लिए योगदान दिया।

प्रधानमंत्री जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश के बस्ती निवासी आकाश गुप्ता द्वारा मनोरमा नदी को स्वच्छ बनाने के अभियान, गंगा डॉल्फिन संरक्षण, भारत की सांस्कृतिक धरोहर चोला कालीन ताम्र पट्टिकाओं की स्वदेश वापसी, देश के उभरते एथलीटों की उपलब्धियों में एक जिसकी देशभर में बहुत चर्चा हो रही है, वह है ,सौ मीटर की दौड़। महज दो दिनों के भीतर पुरुष 100 मीटर दौड़ में नेशनल रिकॉर्ड तीन बार टूटा। जिन दो एथलीट्स ने ये कमाल दिखाया है वे हैं, गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर। मैंने सोचा इस बार ‘मन की बात’ में इन दोनों खिलाड़ियों से बात की जाए।

किसानों एवं आम उत्पादकों के योगदान जैसे अनेक प्रेरणादायक विषयों का उल्लेख किया।गर्मी आते ही एक और चर्चा हर घर में शुरू हो जाती है, वो है आम। आम चर्चा का विषय होता है, भारत में शायद ही कोई घर होगा जहाँ गर्मियों में आम की बात न होती हो। हर इलाके का अपना आम, अपना स्वाद, अपनी खुशबू। महाराष्ट्र और कोंकण का हापुस, अलफांसो, गुजरात का केसर, यह तो आमरस की जान है , उत्तर प्रदेश का दशहरी और *मेरी* *काशी का लंगड़ा* । वैसे, *लंगड़ा* *आम* की एक खास बात होती है ,पकने के बाद भी उसका रंग कई बार हरा ही रहता है। बिहार का जर्दालू जिसकी खुशबू दूर से पहचान में आ जाए। चौसा, मालदा हर नाम के साथ लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं।

और फिर शुरू होता है देसी पेय का दौर। देसी पेय से आप भी परिचित हैं, अगर आप उत्तर भारत में जाएँगे तो काफी जगह आपको मिलेगा आम पन्ना, कच्चे आम का स्वाद और गर्मी से राहत भी। पंजाब-हरियाणा जाइए तो लस्सी मिल जाएगी, बड़े गिलास वाली लस्सी। राजस्थान और गुजरात में छाछ, जैसे हर खाने की साथी बन जाती है। और बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू का शरबत, उसकी तो बात ही क्या है , पेट भी भरे, ताकत भी दे। कोंकण और गोवा में कोकम शरबत, सोल कढ़ी, दक्षिण भारत में पानकम, नीर मोर, सम्बारम और ओडिशा में बेल पना, वो सिर्फ पेय नहीं, भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की परंपरा का हिस्सा है। और इसमें ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना की झलक दिखती है ।

“शिकायत नहीं, शुरुआत” का मंत्र आज के युवाओं के लिए विशेष प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश के विभिन्न क्षेत्रों में सामान्य नागरिक असाधारण कार्य कर रहे हैं, वह विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा बताए गए प्रेरक प्रसंगों को समाज के बीच ले जाएं तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, शिक्षा, खेल एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवीन कपूर,चंद्रशेखर उपाध्याय,मधुकर चित्रांश,संजय गुप्ता,अनिल किंजवाडेकर,अनिल त्रिपाठी,प्रमोद यादव मुन्ना,पवन अग्रवाल,अशोक यादव,साधना वेदांती,गीता शास्त्री,रचना अग्रवाल,पूजा दीक्षित,अजय गुप्ता,सुधीर सिंह,विभव सिंह, रत्ना वर्मा,अवधेश राय,संजय कुमार,अखिलेंद्र सिंह सनी,जेपी सिंह,रणंजय सिंह,पंकज चतुर्वेदी,विनोद राजभर,योगेश वर्मा,राजेंद्र सिंह पटेल ,विनय सिंह,कुशाग्र श्रीवास्तव,शैलेंद्र सिंह,मधुप सिंह,चंदन जायसवाल,अमित खरे,अनिल गुप्ता,दीपक राय,दिनेश सिंह दीनू,प्रमील पाण्डेय आदि रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x