Follow us on

फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश, महिला गिरफ्तार

Share this post:

जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट

रोहनिया थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोप है कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, कुटुम्ब रजिस्टर और अन्य कागजात तैयार कर जमीन अपने नाम दर्ज कराने की कोशिश की गई। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद रोहनिया पुलिस जांच में जुटी थी। रविवार को पुलिस टीम ने 44 वर्षीय महिला आरोपी को मिशन शक्ति केंद्र के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x