Follow us on

फर्स्टक्राई इंटेलिटाट्स” प्रीस्कूल का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के नए युग की शुरुआत

Share this post:

वशिष्ठ कुमार की रिपोर्ट 

वाराणसी। शहर में प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में “फर्स्टक्राई इंटेलिटाट्स” प्रीस्कूल का भव्य शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुकर पांडे, पेनेशिया हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आशुतोष मिश्रा एवं ओपस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बालकृष्ण त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विद्यालय की नई शुरुआत की।

उद्घाटन समारोह में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं और शिक्षा के प्रति समर्पित दृष्टिकोण की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की चैनल पार्टनर श्रीमती नूपुर ओझा, डॉ. पल्लवी मिश्रा एवं शिवाली त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत “फर्स्टक्राई इंटेलिटाट्स” प्रीस्कूल की एकेडमिक हेड प्रियंका चौहान एवं रीजनल मैनेजर विजय राय को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव होती है और इस प्रकार के आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण प्रीस्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि “फर्स्टक्राई इंटेलिटाट्स” प्रीस्कूल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह विद्यालय प्री-नर्सरी से लेकर पीपी-2 तक के बच्चों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाएं नियुक्त की गई हैं, जो बच्चों को एक सुरक्षित एवं प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की संरचना, सुरक्षा व्यवस्था और शिक्षण पद्धति को लेकर संतोष व्यक्त किया। कई अभिभावकों ने इसे अपने बच्चों के लिए एक बेहतर विकल्प बताया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे बच्चों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. घनश्याम ओझा, डॉ. मीरा ओझा, शरण्या मिश्रा, प्रणव मिश्रा, आदित्य सिंह, प्रतिमा सिंह, मुस्कान गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे वाराणसी में शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। “फर्स्टक्राई इंटेलिटाट्स” प्रीस्कूल का यह शुभारंभ न केवल एक संस्थान की शुरुआत है, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x