Follow us on

फाइनल मैच में डिग्घी चन्दौली की टीम ने एफसीसी गाजीपुर को दी पटकनी।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट 

जमानियां। क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय के मैदान में बबुआन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में आयोजित नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को डिग्घी चन्दौली व एफसीसी गाजीपुर के बीच खेला गया। फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में पहले टॉस जीतकर डिग्घी चन्दौली की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट खोकर 65 रन बनाते हुए जीत के लिए 66 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जबाब में उतरी एफसीसी गाजीपुर की टीम ने निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन डिग्घी चन्दौली टीम की बेहतर गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण के आगे गाजीपुर की टीम बौनी नजर आने लगी और 6 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 48 रन बनाकर आसानी से डिग्घी चन्दौली की झोली में विजय श्री का खिताब दे दिया। मैन ऑफ द मैच डिग्घी चन्दौली के खिलाड़ी राजेश व मैन ऑफ द सीरीज राहुल रहे। विजेता टीम को मुख्य अतिथि युवा सपा नेता रितेश सिंह व प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने विजेता कप व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया वही उप विजेता टीम को समाजसेवी दिलीप सिंह ने उप विजेता कप व नगद राशि देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से ही खिलाड़ी की पहचान होती है तथा एक क्षेत्र का दूसरे क्षेत्र से जुड़ाव व सामंजस्य स्थापित होता है। खेल ही वह माध्यम है, जिससे कम समय में खिलाड़ी उंचाईयों तक पहुंच कर क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर सकता है। उक्त मौके पर प्रबंध निदेशक रणविजय सिंह, सभासद प्रमोद यादव, शिक्षक प्रभाकर सिंह, भरत सिंह, राकेश सिंह मन्टू, एड० पंकज सिंह, विनय सिंह बिट्टू, जयप्रकाश सिंह पप्पू, भरत सिंह बीडीसी, सोनू सिंह, मेराज खाँ, सुमित सिंह, निशांत सिंह, अभिषेक, रोशन, अंकेश, शशि, छोटू, सत्यम, राहुल, राज, चन्दन, बलिराम, रवि, शिवम, भुटकन आदि लोग मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका अभिषेक सिंह बंटी व अमित सिंह गोलू ने निभाई।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x