Follow us on

बकरीद से पहले मीरजापुर में हाई अलर्ट, एसपी के नेतृत्व में शहर से गांव तक पुलिस का फ्लैग मार्च

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट

मीरजापुर में आगामी ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रहा है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बकरीद को लेकर पूरे जनपद को 2 सुपर जोन, 5 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है, जबकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस को भी सक्रिय किया गया है। इसके अलावा 9 क्यूआरटी टीमें गठित की गई हैं और ड्रोन कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है।

नगर क्षेत्र में एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह और सीओ सिटी विवेक जावला के साथ पुलिस लाइन से लेकर तरकापुर, गुरहट्टी, मुकेरी बाजार, गणेशगंज, लालडिग्गी और सबरी तक फ्लैग मार्च किया। वहीं चुनार क्षेत्र में भी लाल दरवाजा, चौक और पीडीएनडी कॉलेज इलाके में पुलिस बल के साथ गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी गई।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाएं, सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा न करें, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दें और कुर्बानी से जुड़ी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या यूपी-112 को देने की अपील की गई है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x