रिपोर्ट सलीम मंसूरी
जमानियां। बड़ी नहर के माध्यम से खेतों में पानी पहुंचाने के लिए चौधरी चरण सिंह चक्का बांध पंप कैनाल से नहरों में पानी छोड़ने का मुख्य उद्देश्य खेतों की सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई क्षेत्रों में ऐसे सिंचाई पंप नहरों के माध्यम से किसानों तक पानी पहुँचाया जाता है। किसान धर्मराज सिंह कुशवाहा, संसार सिंह, उपेंद्र सिंह, विजय यादव, अवधेश सिंह, जितेंद्र सिंह, जहांगीर खान, अनिल यादव, दयाराम दास, सुनील सिंह, बबलू यादव सहित आदि किसानों का कहना रहा कि चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल चक्का बांध से बड़ी नहर में पानी छोड़ी गई है। उन्होंने बताया कि पंप कैनाल में लगे विशाल मोटर्स (इंजन) बांध के निचले या ऊंचे स्तर से पानी खींचकर नहर के मुख्य स्रोत (Distributary) में डालते हैं। जिसके बाद बड़ी नहर से जुड़ी छोटी नहरों और रजवाहों के फाटकों (Gates) को खोल दिया जाता है। ताकि पानी सही समय पर किसानों के खेतों तक पहुँच सके। किसानों ने बताया कि नहर की साफ सफाई, खरपतवार निकालना और कटाव रोकना बहुत आवश्यक होता है। फिलहाल पानी की कोई दिक्कत नहीं है।