Follow us on

बनारस रेल इंजन कारखाना में संस्थान, बरेका द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन

Share this post:

जुही श्रीवास्तव की रिपोर्ट

बनारस रेल इंजन कारखाना में आज दिनांक 29 मार्च 2026 को बरेका इंटर कॉलेज में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के बच्चों हेतु प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन एसवीए कोचिंग, पहाड़ी गेट, वाराणसी के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 480 छात्रों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेका केंद्रीय चिकित्सालय के वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉक्टर मिनहाज अहमद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक कार्मिक अधिकारी, श्री राम प्रवेश यादव एवं जन संपर्क अधिकारी, बरेका श्री राजेश कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मिनहाज अहमद ने संस्थान द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि “इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं। ऐसे आयोजन भविष्य में आने वाली चुनौतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को मानसिक रूप से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में प्रधानाचार्य, बरेका इंटर कॉलेज श्री ए. के. माहेश्वरी, अध्यापकगण श्री दिनेश सिंह , श्री विकास पांडेय एवं श्री तेज़ बहादुर सिंह,कोषाध्यक्ष संस्थान श्री अखिलेश कुमार राय, उप संयुक्त सचिव संस्थान श्री अखिलेश कुमार , सचिव सांस्कृतिक, शैक्षणिक व खेलकूद श्री रमेश चंद जैसल, संयुक्त सचिव संस्थान श्री रविंद्र प्रसाद यादव तथा श्री देवता नन्द तिवारी, श्री दीपेश पांडेय, श्री वीरेश पांडेय, श्री मनोज गोंड, श्री संजय मोहन , कुमार प्रिंस, श्री ऋतुराज यादव, श्री शिवम सिंह, श्री शिव कुमार यादव सहित बरेका के अन्य गणमान्य लोगों ने अपना अतुल्यनिय सहयोग प्रदान किया

कार्यक्रम का सुरुचिपूर्ण संचालन उपसचिव, संस्थान श्री अरविंद तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालय सचिव, श्री आनंद कुमार राय ने किया । कार्यक्रम के संयोजक सचिव, संस्थान श्री आलोक कुमार सिंह एवं उपसचिव श्री अरविंद तिवारी रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x