:वाराणसीबरेका चौकी प्रभारी ने रक्षाबंधन त्योहार को लेकर किया क्षेत्र का निरीक्षण
रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए आज बरेका चौकी प्रभारी विशाल सिंह ने अपने मातहत के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान
बरेका क्षेत्र में ब्रेकफास्ट पॉइंट्स और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा का जायजा लिया
टैगोर पार्क पार्क में त्योहार के दौरान महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा को लेकर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए
सुर सरोवर आदि समेत आसपास के बाजार जलाली पट्टी सेंट्रल मार्केटमें चेन स्नैचिंग, छेड़छाड़ और भीड़ नियंत्रण को लेकर अलर्ट रहने को कहा
चौकी प्रभारी ने कहा कि रक्षाबंधन पर बाजारों में भीड़ ज्यादा रहेगी, इसलिए महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
Post Views: 3