दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक गौशाला के अंदर टीन शेड के लोहे के एंगल से मजदूर का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के रहटा (थाना कुमारखंड) निवासी सनोज शर्मा (पुत्र स्व. दामोदर शर्मा) के रूप में हुई है।
घटनाक्रम के मुख्य बिंदु:
नित्यकर्म के बाद उठाया कदम: मकान मालिक शिव शंकर पांडेय के अनुसार, सनोज ने सुबह रोजाना की तरह पशुओं को चारा दिया और दूध लगवाने के बाद नहाया-धोया।
सुबह करीब 8:30 बजे जब परिजन उसे नाश्ता देने गौशाला पहुंचे, तो वह पशु बांधने वाली रस्सी के सहारे टीन शेड के एंगल से लटकता मिला।
20 दिन पहले आया था काम पर: मृतक पिछले 20 दिनों से गौशाला और घरेलू काम के लिए रखा गया था। सनोज शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं।
पुलिस की विधिक कार्रवाई:
सुबह 10 बजे सूचना मिलते ही शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
बिहार में रह रहे परिजनों को फोन के जरिए हादसे की सूचना दे दी गई है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के वाराणसी पहुंचने और लिखित तहरीर मिलने के बाद आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।