Follow us on

बरेका में सम्राट अशोक की जयंती पर निकली जनजागरण यात्रा

Share this post:

अमलेश पटेल की रिपोर्ट

यात्रा में राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के साथ झांकिया रही शामिल

वाराणासी। चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती अशोकाष्टमी के अवसर पर शनिवार को बरेका में जनजागरण रैली सामाजिक संस्था कुशवाहा मित्र मंडल व सहयोगी संस्थाओं की तरफ निकाली गई।

रैली बरेका परिसर के आरपीएफ बैरक से साढ़े चार बजे शुरू होकर पूर्वी कॉलोनी, सिनेमा हॉल, कुंदन इंजन,भुलनपुर स्टेशन,सूर्य सरोवर,जलालीपट्टी मार्केट,ऑटो स्टैंड, कंचनपुर कॉलोनी से वापस होकर कंदवा गेट, बाल उद्यान होते हुए कर्मचारी क्लब के पास समाप्त हुई।

रैली में रथ पर विशाल सम्राट अशोक का चित्र तथा दोनों तरफ राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ, गौतम बुद्ध,महात्मा ज्योतिबा राव फुले,प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले व अन्य महापुरुषों के चित्र लगाए गए थे। सम्राट अशोक पर आधारित गाने बज रहे थे। कार्यक्रम में सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी परिषद के श्रीकांत यादव,मनीष सिंह,अमित कुमार,अमित कुमार यादव,नवीन सिन्हा,कुशवाहा मित्र मंडल के संरक्षक जयराम सिंह, संजय कुमार, महामंत्री राजेश कुशवाहा, बबलू मौर्य,राजीव, हरिद्वार मौर्य, बबलू मौर्य,अखिलेश मौर्य, रामचंद्र मौर्य, सुनील कुमार सिंह,धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विष्णुकांत कुशवाहा,रामशकल महतो, उदित नारायण, अनंत कुमार सिंह, अशोक कुशवाहा,चंदन मौर्य,मनोज कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

रैली को आरपीएफ के सहायक कमांडेंट जयप्रकाश मौर्य तथा वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से हरि झंडा दिखाकर रवाना किया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x