साक्षी सिंह की रिपोर्ट
बनारस रेल इंजन कारखाना में आज दिनांक 24 मार्च 2026 को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में बरेका के सोलह दिव्यांग (लोकोमोटर डिसेबिलिटी) कर्मचारियों को स्कूटी क्रय करने के एवज में सहायता के रूप में 55000/ रुपए की सब्सिडी राशि प्रदान की गई।
यह राशि चेक के माध्यम से प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लाल जी चौधरी द्वारा प्रदान की गई।
इस सहायता का प्रमुख उद्देश्य दिव्यांग कर्मचारियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाते हुए उनके आवागमन को अधिक सुगम, सुरक्षित और सहज बनाना है।
इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री पीयूष मिंज , संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव एवं सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा एवं श्री अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राजकुमार गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी/कर्मशाला श्री पीयूष मिंज द्वारा किया गया।