Follow us on

बलुआ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वध हेतु ले जा रहे 06 राशि गोवंश की बरामदगी करते हुए 01 शातिर गोतस्कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

*चन्दौली-* *पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा गौतस्करी व गौतस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह* के कुशल नेतृत्व में दिनांक 09.03.2026 को थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चकरा नहर के पास से मारते-पीटते हुए पैदल हांककर ले जा रहे कुल 06 राशि गोवंश को बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 1.त्रिलोकी यादव पुत्र शिवमूरत यादव उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम चकरा थाना बलुआ जनपद चन्दौली के रुप में हुई है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 55/2026 धारा धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पूछताछ विवरण-*

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि चौबेपुर वाराणसी से छुट्टा गोवंशों को पकड़ कर गंगा के किनारे एकत्र करते हैं, उसके बाद टाण्डाकला पीपा पुल होते हुए खेत के रास्ते छिप छिपाकर एकान्त में कही ले जाकर वाहन साधन की व्यवस्था करके वध हेतु बिहार ले जा रहे थे।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1.त्रिलोकी यादव पुत्र शिवमूरत यादव उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम चकरा थाना बलुआ जनपद चन्दौली

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

1.मु.अ.सं. 55/2026 धारा धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना बलुआ जनपद चंदौली

*बरामदगी का विवरणः-*

1.06 राशि गोवंश

2.01 मोबाइल की- पैड

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*

1.थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली

2.व0उ0नि0 अनन्त कुमार भार्गव थाना बलुआ जनपद चन्दौली

3.उ0नि0 यज्ञनारायण यादव चौकी प्रभारी महुअरकला थाना बलुआ जनपद चन्दौली

4.उ0नि0 सुबाष कुमार गौतम चौकी प्रभारी मोहरगंज थाना बलुआ जनपद चन्दौली

5.उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली

6.हे0का0 जलभरत यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली

7.का0 कृष्ण कुमार यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली

8.का0 रमेश चौहान थाना बलुआ जनपद चन्दौली

9.का0 शिशिर यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x