Follow us on

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सबलपुर कला में तहसील प्रशासन द्वारा पीड़ितों को राहत और राशन सामग्री कीट वितरित करते हुए

Share this post:

जमानियां सलीम मंसूरी की रिपोर्ट। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सबलपुर कला में तहसील प्रशासन द्वारा पीड़ितों को राहत राशन सामग्री 140 कीट वितरित करते हुए बताया जाता है। कि गुरुवार को एसडीएम निधि के अलावा तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल गण उपस्थित होकर बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों में राहत राशन सामग्री 140 कीट का विवरण कियाजिसमें राशन किट सामग्री में प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को मिलने वाली राहत किट में आमतौर पर 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 2 किलो अरहर की दाल, 2 किलो चना, 2 किलो भुना चना, 1 किलो चीनी, 10 पैकेट बिस्किट, माचिस और मोमबत्ती शामिल रही अन्य सहायता के तौर पर राशन के अलावा पके हुए भोजन के पैकेट, तिरपाल, और चिकित्सीय टीम भेजकर आवश्यक दवाइयां भी वितरित किया गया। इसके लिए तहसील प्रशासन पूरी सक्रियता से राहत कार्य चला रहा है। तहसील प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को बांटी जा रही राहत सामग्री से सभी पीड़ित प्रसन्न हुए। पीड़ितों को लगातार राशन सामग्री और राहत किट वितरित की जा रही हैबाढ़ पीड़ित परिवार को खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की वस्तुओं वाली राहत किट उपलब्ध करा रही है। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण सबलपुर कला के प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों और गांवों में लगातार राशन तथा पक्के भोजन के पैकेट दिए जा रहे हैं।तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है उक्त मौके पर पूर्व भाजपा विधायिका सुनीता सिंह के अलावा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x