सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र की सत्ता में 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक मुख्यालय में विशेष जनकल्याण मेलों का कार्यक्रम आयोजन किया गया है। इस दौरान विभाग के द्वारा ब्लॉक स्तर पर टी-स्टॉल लगाकर आम जनता के बीच उनकी ‘चायवाला’ से देश के प्रधानमंत्री तक की प्रेरणादायक यात्रा का जश्न मनाया गया है। आयोजन की मुख्य का उद्देश्य: इन स्टालों और मेलों के माध्यम से केंद्र सरकार की “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” वाली योजनाओं (जैसे राशन, आवास, और स्वास्थ्य सेवाएँ) को आम जनता तक पहुँचाना है। जनकल्याण शिविर के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर मेडिकल चेकअप, योजनाओं के पंजीकरण और जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया गया। बताया जाता है। की उसी कार्यक्रम के तहत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (ICDS) के अंतर्गत, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बाल विकास परियोजना (CDPO) के मार्गदर्शन में अपने केंद्र विकास खंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई रस्म का आयोजन किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को पौष्टिक आहार, मातृ स्वास्थ्य और सुरक्षित प्रसव के प्रति जागरूक करना होता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री विकास खंड कार्यालय के सभागार में यह रस्म पूरी तरह से सामुदायिक और पारंपरिक तरीके से निभाई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा रावत, रजिया सुल्ताना, छाया देवी, नरगिस बानो व रेशमा बानो, सरिता देवी, रीना देवी, इंदु देवी , मीरा देवी ने गोद भराई रस्म को बखूबी निभाया। इसके साथ ही गर्भवती महिला को लाल चुनरी ओढ़कर और माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान पोषण की थाली में महिलाओं को उपहार के रूप में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, गुड़, चना, आयरन और कैल्सियम की गोलियां दी गई। उक्त मौके पर पारंपरिक गीत भी प्रस्तुत किया गया। केंद्र पर आस-पास की बुजुर्ग महिलाओं और मातृ समिति की सदस्यों द्वारा मंगल गीत को सुनाया। जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां। गोद भराई के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श देती रही। जैसे संतुलित आहार गर्भावस्था के दौरान हरी सब्जियां, दूध, दही, दाल और मौसमी फल खाने की सलाह दी गई। ताकि शरीर में खून की कमी (एनीमिया) न हो। और इसके साथ नियमित जांच कराए जाने की जानकारी से अवगत कराती रही। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल में पंजीकरण टीका करण कराने पर जोर देती रही। और इसके साथ ही कम से कम चार बार प्रसव पूर्व जांच (ANC) करवाने के लिए प्रेरित किया। गर्भावस्था के दौरान साफ-सफाई रखने और भरपूर आराम करने की जानकारी भी दी गई। गोद भराई रस्म के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य की बारीकी के साथ जानकारी दी। उक्त मौके पर सुपरवाइजर कमलावती देवी के साथ अन्य कर्मचारी गण मौजूद रही। उक्त कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व भाजपा विधायक परीक्षित सिंह, यूनियन बैंक मैनेजर कृति श्रीवास्तव, दिग्विजय कुमार, उमेंद्र सिंह, उर्दू बाबू वजाहतुल्ला सिद्दीकी, सीडीपीओ सायरा बानो, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह, अरविंद सिंह सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण शामिल रहे।













