वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी –जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के निर्देशानुसार बाल संरक्षण विभाग द्वारा बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह के नेतृत्व में आरएस शिक्षण संस्थान मण्डुवाडीह वाराणसी में शनिवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह ने बच्चों को बाल विवाह और इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साथ महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं अन्य न्यायिक जानकारियां प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालिण्टियर शांता प्रसाद विश्वकर्मा,सन्तोष कुमार, दिनेश कुमार सिंह, विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं गीता विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहीं।इस कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य जीतेश्वर श्रीवास्तव ने तथा प्रबंधक रघुवरदास विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया