Follow us on

बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर के घर से लाखों के गहने चोरी

Share this post:

चीफ एडिटर विजय प्रजापति की रिपोर्ट 

नौकरानी पर शक पुलिस जांच में जुटी 

वाराणसी  लंका थाना क्षेत्र के संकटमोचन चौकी अंतर्गत नरिया इलाके में बीएचयू अस्पताल की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के घर से लाखों रुपये के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली

जानकारी के अनुसार नरिया निवासी बीएचयू अस्पताल की नर्सिंग इंचार्ज सरोज प्रताप ने बताया कि उनके कमरे की आलमारी में रखी दो सोने की चेन, एक गले का हार (नेकलेस) और एक सोने का सिक्का गायब हो गया। उन्होंने बताया कि जब वह कान का टप्स बदलने के लिए आलमारी खोलने गईं तो गहने गायब देख घबरा गईं और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता के अनुसार उन्होंने बीते 1 मार्च को गहने पहनने के बाद उन्हें आलमारी में सुरक्षित रख दिया था। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

मामले की सूचना पर संकटमोचन चौकी प्रभारी शिप्रा सिंह मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल शुरू की। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उनके घर के निचले तल पर रहने वाली नौकरानी उनकी गैरमौजूदगी में चोरी की घटना को अंजाम दे सकती है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल कर रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x