सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय बरूईन वार्ड 5,6 का वार्षिकोत्सव एवं प्रवेशोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रकाश ने मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। बच्चियों ने इस अवसर पर एकांकी एवं ग्रुप डांस पेश किया। अभिभावकों की उपस्थिति काफी रही। इस अवसर पर एआरपी अरविंद कुमार सिंह, प्रेम कुमार यादव, अखिलेश कुमार, सुरेन्द्र नाथ सिंह अध्यक्ष, दिव्या सिंह, भगवान सिंह, नीरज सिंह, उपस्थित थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अकादमिक रिसोर्स पर्सन अरविन्द कुमार सिंह ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ की सराहना करते हुए। कहा कि आप की मेहनत यहां पर उपस्थिति अभिभावकों की संख्या बता रही है कि आप लोगों का कितना आत्मीय संबंध इन विद्यालय के बच्चों के साथ है।इस अवसर पर क्लास 5 से उत्तीर्ण बच्चों को दी गई।