दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक त्रिभुवन राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बुलडोजर के आकार का विशेष केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “मुख्यमंत्री योगी बधाई हो, बुलडोजर बाबा बधाई हो” के जोरदार नारे लगाए। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।