Follow us on

बेलवा हटिया मुस्लिम बस्ती की महिलाओं ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़ा गांव विकास खंड पर सौंपा पत्रक*

Share this post:

प्रज्ञा मिश्रा की रिपोर्ट

 वाराणसी जनपद के बड़ा गांव विकास खंड पर बेलवा हटिया एवं बेलवा मुस्लिम बस्ती से लगभग 20 से अधिक महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर विकास खंड कार्यालय पहुंचकर आवेदन पत्र सौंपा। समुदाय की महिलाओं ने मुख्य रूप से आवास, नाला निर्माण, शौचालय, सड़क तथा राशन कार्ड जैसी आवश्यक सुविधाओं की मांग को लेकर आवेदन दिया।

समुदाय की महिलाओं का कहना था कि लंबे समय से वे मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। बरसात के समय जलभराव एवं नाले की समस्या के कारण आवागमन बाधित हो जाता है, वहीं कई परिवार अब तक सरकारी आवास योजना एवं शौचालय योजना के लाभ से वंचित हैं। साथ ही कई पात्र परिवारों के राशन कार्ड न बनने के कारण उन्हें सरकारी खाद्यान्न योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

जब समुदाय के लोग बड़ा गांव विकास खंड पर आवेदन देने पहुंचे, उस समय खंड विकास अधिकारी (BDO) एवं सहायक विकास अधिकारी (ADO) कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। इसके बाद वहां मौजूद अन्य अधिकारी द्वारा समुदाय के लोगों का आवेदन स्वीकार किया गया।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं समुदाय के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए तथा संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जाए।

इस विषय पर बोलते हुए नट समुदाय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम नट ने कहा कि समुदाय के लोग पिछले कई दिनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर विकास खंड एवं तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद महिलाएं एवं समुदाय के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से मांग करते हुए कहा कि समुदाय के लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए तथा उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

इस अवसर पर समुदाय की महिलाएं एवं स्थानीय ग्रामीण राबिया, आशा, इशरत, नाज़िया, सोनी, गीता, शांति, रेखा, चंद्रावती, शीला, चंदा, भगवानी सहित अन्य महिलाएं तथा नट समुदाय संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x