Follow us on

ब्लाक परिसर में प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन सोमवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा फीता काटकर किया।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। ब्लाक परिसर में प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन सोमवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा फीता काटकर किया। परिसर में स्थापित यह कैंटीन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जय माता महिला आजीविका एवं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। यह कैन्टीन ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई के तहत कार्य करेगी। इसमें चाय नाश्ता के साथ आर्डर पर गर्म व स्वादिष्ट भोजन भी मुहैया कराया जाएगा। आर्डर पर भोजन उपलब्धता की भी सुविधा रहेगी। इस दौरान संतोष कुशवाहा ने कहा कि ब्लाक में स्थापित इस कैंटीन में समूह से जुड़ीं एक दर्जन महिलाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं दूरदराज से ब्लाक में आने वाले फरियादियों व ग्रामीणों को चाय नाश्ता के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विकास खंड अधिकारी अरविंद यादव ने कहा कि खानपान के हर सामान में शुद्धता रहे और जो भी चीजें ग्राहकों को दी जाएं वह गर्म रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सामान का रेट भी निर्धारित किया जाए। जो बाहर की दुकानों से कम रहे। दिग्विजय कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरणा कैंटीन महिलाओं के लिए एक मजबूत स्तंभ की तरह रोजगार से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा कैंटीन का मुख्य उद्देश्य और विशेषताएं रोजगार सृजन इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाता है। जिससे उन्हें आय का स्थायी साधन और रोजगार मिलता है। बताया जाता है। कि प्रेरणा कैंटीन की पलक आजीविका स्वयं सहायता सहम की संचालिका गुड्डी ने बताया कि

गुणवत्ता और स्वच्छता पर पूरा फोकस रहेगा। एवं प्रेरणा कैंटीन में साफ-सुथरा और शुद्ध चाय, नाश्ता और खाना उचित (निर्धारित) दरों पर उपलब्ध कराया जाए। सुविधा ब्लॉक परिसर में आने वाले फरियादियों, ग्रामीणों और कर्मचारियों को ताज़ा और गर्म भोजन/जलपान के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होने पड़े। उक्त मौके पर उर्दू बाबू वजाहतुल्ला सिद्दीकी, उमेंद्र सिंह, धनंजय मौर्य, लव सिंह आदि कर्मी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x