दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसीआज दिनांक 28 मई को भारतीय जनता महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में महानगर पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं सभी मोर्चों के अध्यक्षों की कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला का विषय प्रस्तावना रखते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा केंद्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, जनकल्याण के एवं विकास के पूरे होने पर
5 जून से 21 जून तक पूरे महानगर में विभिन्न कार्यक्रम होने हैं। सभी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन को भी जोड़ना है। जन सहभागिता के बिना सभी कार्यक्रम अधूरे रहते हैं। वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है इस वजह से हम सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है आगामी कार्यक्रमों को हर संभव प्रयास करके सफल बनाएं।
महानगर वाराणसी के प्रभारी विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने आगामी कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा
विश्व पर्यावरण दिवस पर बूथ स्तर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल होकर काम से कम एक पेड़ हर बूथ पर लगना चाहिए और उसकी सेवा भी करनी है। 8 से 14 जून मण्डल स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाना है। जनप्रतिनिधियों के साथ प्रगति पथ यात्रा निकालना है। बुद्धिजीवी लोगों से जनसंपर्क अभियान चलाना है। प्रत्येक जनप्रतिनिधि को कम से कम 50 लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करना है। 14 जून को वाराणसी के प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम रहेगा, जिसमें महानगर अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे । 14, 15 एवं 16 जून को स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें नवजात लाभार्थी एवं जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है ऐसे लोगों का शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाना है। उसमें बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ता मंगलवार अपनी पारी तय कर शिविर में भाग लेंगे।
17 से 20 जून तक जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें प्रतियोगिता भी होगी। इस प्रदर्शनी में 12 साल के विकास कार्यों का इतिहास रहेगा। प्रदर्शनी में मंडल स्तर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल की जनमानस को प्रदर्शनी देखने के लिए प्रेरित करेंगे। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक मंडल में मनाया जाएगा। जिसमें प्रशिक्षित योग गुरु द्वारा योगासन कराया जाएगा।
उपरोक्त सभी अभियान के लिए महानगर अध्यक्ष द्वारा लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें एक पेड़ मां के नाम अभियान की जिम्मेदारी अशोक यादव को, विशेष जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारी अभिषेक मिश्रा, मधुकर चित्रांश, आलोक श्रीवास्तव को, जन कल्याण शिविर एवं प्रदर्शनी चंद्रशेखर उपाध्याय एवं साधना वेदांती , विकसित भारत संकल्प सम्मेलन अशोक जाटव, विश्व योग दिवस राहुल सिंह, 14 जून को प्रेस वार्ता अशोक पाण्डेय ,प्रमील पाण्डेय अभियान का संयोजक आत्मा विश्वेश्वर एवं सहसंयोजक मधुप सिंह एवं पंकज चतुर्वेदी को बनाया गया है। कार्यशाला में संचालन आत्मा विश्वेश्वर एवं धन्यवाद प्रकाश नवीन कपूर ने किया। सभी लोग अपने-अपने घरों से टिफिन लाए थे और एक साथ सामूहिक रूप से भोजन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में महापौर अशोक तिवारी,राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, केंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव, गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, साधना वेदांती गीता शास्त्री रचना अग्रवाल कुसुम सिंह पटेल प्रीति सिंह अशोक पटेल अनुपम गुप्ता विवेक पांडे अतुल सिंह दिलीप चौहान मनोज सोनकर तारकेश्वर गुप्ता बंटी बबलू सेठ सोभनाथ यादव अनुराग शर्मा कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक, ऋतिक, राकेश जायसवाल, अजय गुप्ता, प्रमोद यादव मुन्ना, योगेश वर्मा , आदि रहे।