रिपोर्ट सलीम मंसूरी
जमानियां। बिहार प्रांत से लाल बाबू के बड़े वाहनों ट्रकों, ट्रेलरों,की आवाजाही के कारण होने वाला भीषण जमानियां एन एच 24 पर भीषण जाम से राहगीरों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो रही है। बल्कि सड़क पटरी किनारे दुकानदारों के सामने एक प्रमुख और दैनिक समस्या बन गया है। इसके साथ ही दूर दराज इलाको के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए आवाजाही करना मुश्किल बन गई हैं। आएदिन एन एच 24 पर लगने वाली भीषण जाम को देखते हुए। कोतवाली पुलिस मूक दर्शक बनकर तमाशा देखती रहती है। और न ही अवैध तरीके से भारी वाहनों का प्रवेश रोक लगाने के लिए कोई कार्यवाही करती है। संकरी सड़क से बड़े वाहनों का यातायात करना जोखिम और मुश्किल बना रहता है। है। सड़क के किनारे अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग और अतिक्रमण से सबसे ज्यादा पैदल आवाजाही करने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत बन चुका है। स्थानीय लोगों ने सैयदराजा, जमानियां, ताड़ीघाट तक सड़क की चौड़ाई करने की गोहर लगाई। सचिन कुमार वर्मा, नारायण दास चौरसिया, अंजनी कुमार गुप्ता, सतीश जायसवाल, बृजेश जायसवाल सहित आदि लोगों ने बताया कि सड़क की चौड़ाई कम होने उसपर बड़े वाहनों के आवाजाही के चलते एम्बुलेंस और स्कूल बसों का जाम में फंसना मरीजों के लिए जान पर खतरा बढ़ जाता है। है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि आएदिन लगने वाली भीषण से जाम के चलते मानसिक तनाव राहगीरों सहित यात्रियों को घर लौटने के समय में देरी के कारण परिवार के सदस्य भारी तनाव में रहते है। एन एच 24 सैयदराजा, जमानियां, ताड़ीघाट सड़क को चौड़ी कारण करने के लिए तथा सड़क के किनारे से अवैध अतिक्रमण को हटाना जाए। ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। भारी वाहनों के लिए विशेष लेन की व्यवस्था के लिए कार्यवाही किया जाना सख्त जरूरत है।