वाराणसी,भीम आर्मी के चीफ व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्द पोस्ट करने से नाराज कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष धर्मराज राणा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कछवां थाने का घेराव करते हुए किंग ऑफ मिर्जापुर नामक फेसबुक आईडी चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने आरोपी को थाने पर बुलाया तभी मामला तुल पकड़ लिया और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं व आरोपी से पुलिस के सामने ही कहासुनी शुरू हो गया दोनों पक्षों में घंटों पंचायत चली थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लिए कछवां से रामतीरथ मोदनवाल की रिपोर्ट
Post Views: 64